उजियारपुर: झील में तब्दील हुआ उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र का सातनपुर बाजार जल निकासी की नहीं है व्यवस्था
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के सातनपुर बाजार की हालत बेहद दयनीय बताई जाती है ।बारिश होते ही भीषण जल जमाव के कारण दुकानों में पानी घुस जाना लोगों की परेशानी बढ़ जाना यहां की परंपरा बन चुकी है क्योंकि जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है और लोगों की परेशानी बढ़ी है।