एत्मादपुर के तहसील चौराहे पर कॉलेज जा रही नर्सिंग छात्रा से टेंपो चालक द्वारा छेड़खानी की घटना सामने आई है। आरोपी ने दिनदहाड़े छात्रा के साथ अभद्रता करते हुए उसका हाथ मरोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए छात्रा को बचाया और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।