बेगूसराय: संदलपुर में राकेश कुमार उर्फ विकास कुमार के अपहरण और हत्या को लेकर हड़ताली चौक पर धरना-प्रदर्शन
साहेबपुरकमाल थाना अंतर्गत संदलपुर में राकेश कुमार उर्फ विकास कुमार के अपहरण कर हत्या को लेकर हड़ताल चौक पर जिला तैलिक साहू सभा द्वारा मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे धरना प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर जिला तैलिक साहू सभा के सदस्य ने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है. जहां अपराधी अपहरण कर हत्या कर देते हैं. लेकिन मुख्य अभियुक्त अभी भी पुलिस के पहुंच से बाहर है.