जांजगीर: तबीयत खराब होने पर युवक को लाया गया जिला अस्पताल, डॉक्टर ने मृत किया घोषित
जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के मुन्नाडीह गांव के युवक की अचानक तबियत खराब होने पर युवक को जिला अस्पताल लाया गया. यहां जिला अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, जुन्नाडीह गांव निवासी दुर्गेश पाटले शादी कार्यक्रम में सेन्द्री गांव गया था।