मौदहा: मौदहा कस्बे में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर कांग्रेसियों ने नर्सों का किया सम्मान
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचकर नर्सिंग स्टाफ का सम्मान किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने महिला नर्सों को फूल-माला पहनाकर, मिष्ठान वितरित कर, डायरी भेंट कर उनके सेवा भाव और समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की म