भांडेर: ग्राम पिपरौआ कलां से बेंदा तक मां दुर्गा सेवा समिति ने निकाली 71 मीटर लंबी चुनरी यात्रा, पुलिस बल मौजूद रहा
Bhander, Datia | Sep 28, 2025 ग्राम बैंदा में मां दुर्गा सेवा समिति द्वारा 71मीटर लम्बी चुनरी यात्रा निकाली गई।चुनरी यात्रा ग्राम पिपरौआ कलां से विधि विधान से महिलाओं द्वारा मंगल कलश धारण कर देवी मां की पूजा अर्चना कर चुनरी यात्रा का की शुरुआत की गई। चुनरी यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया तत्पश्चात चुनरी यात्रा कई ग्रामों से भ्रमण करती हुई बैंदा गांव के मां दुर्गा जी मंदिर तक पहुंची।