बागपत: अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने पुरानी पेंशन और पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर DAV इंटर कालेज टटीरी में बैठक कर नारेबाजी की
मंगलवार को करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार अटेवा के जिला महामंत्री राजेश कुमार सरोज ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है, हमारे बुढ़ापे की लाठी है। इसे हम लेकर रहेंगे। बताया कि एनपीएस- यूपीएस में हमारा काटा गया अनुदान ही हमें नहीं मिलेगा। हमारा पैसा शेयर बाजार में लगाया जाएगा।