बागपत: रंजिश के चलते झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप, तमेला गढ़ी गांव की महिला ने एसपी से की शिकायत
मंगलवार को करीब साढे 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार दोघट थाना क्षेत्र के तमेला गढ़ी निवासी महिला गुलिस्ता के मुताबिक नौ युवकों ने दो अज्ञात युवकों से घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की थी। मारपीट में ससुर शहीद घायल हो गए थे। घायलावस्था में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।