ब्यावरा: ब्यावर शहर के वार्ड क्रमांक 5 और 6 में सीसी सड़क निर्माण कार्य हुआ शुरू
ब्यावरा शहर के वार्ड क्रमांक 5 और 6 में नगर पालिका के द्वारा सीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसका बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाहा वार्ड पार्षद विष्णु साहू ने दोपहर 1:00 बजे करीब मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता की जानकारी ली।