चुनार तहसील की गोल्हनपुर गांव में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने शादी घर का उद्घाटन किया। सांसद निधि से 50 लाख रुपए से नवनिर्मित शादी घर बनवाया गया है। उन्होंने फीता काटकर एवं विधिवत विधि विधान पूजा पाठ किया। इसके बाद मौजूद लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए शपथ दिलाया। इस दौरान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मौजूद रहे।