हरदा: नेमावर जा रहे दंपति को बाइक ने मारी टक्कर, तीन घायल
फोरलेन पर बागरुल के पास हुआ हादसा।
Harda, Harda | Jun 15, 2026 अमावस्या पर नर्मदा स्नान के लिए पैदल नेमावर जा रहे एक दंपति को सोमवार सुबह फोरलेन पर ग्राम बागरुल के समीप पीछे से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपति सहित बाइक चालक घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।