चंदौली थाना क्षेत्र के फगुईया के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक सवार चाचा भतीजा घायल हो गए। हादसे में भतीजे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार धरहरा गांव निवासी रामफल अपने भतीजा अरविंद के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे कि अनियंत्रित होकर बाइक गिर गए, घायल दोनों इलाजरत है। हादसे में अरविंद को गंभीर चोटे आई है।