सोनो: भीड़ में बिछड़ी छह वर्षीय बच्ची को बाबा झुमराज मंदिर समिति ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया
Sono, Jamui | Jul 10, 2026 बटिया थाना क्षेत्र स्थित झुमराज बाबा मंदिर में शुक्रवार को एक बजे पूजा-अर्चना के दौरान भीड़ में बिछड़ी छह वर्षीय बच्ची को मंदिर समिति की सतर्कता से सुरक्षित उसके परिजनों से मिला दिया गया। समिति की तत्परता से संभावित अनहोनी टल गई और बच्ची के परिजनों ने राहत की सांस ली।जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिले के जोर शाख निवासी रुक्मणी देवी अपने परिवार के साथ झुमराज बाबा