दुधि: कोरगी में घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय बच्ची को बाइक ने मारी टक्कर, कूल्हे की हड्डी टूटी, जिला अस्पताल किया गया रेफर
विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली के कोरगी में रविवार शाम करीब 6 बजे घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची सपना, पुत्री ओमप्रकाश, को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची एंबुलेंस ने घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।