रामपुर मनिहारान कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को चोरी की घटना का सफल खुलासा किया है। प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम काकंरकुई नहर मार्ग के पास से वांछित चोर साकिब पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम चुन्हैटी थाना रामपुर मनिहारान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक पाजेब सफेद धातु, छह अंगूठियां बरामद की।