वाड्रफनगर: जंगली हाथी का आतंक, किसान के घर को किया क्षतिग्रस्त
वाड्रफनगर रविवार। क्षेत्र में जंगली हाथी के गांव में प्रवेश करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीती देर रात वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर के महेवा सर्किल अंतर्गत एक हाथी ने उत्पात मचाते हुए किसान शिवमंगल के घर पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद गांव में भय का वातावरण बना हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची