मौनी अमावस्या पर काशी के 84 घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान काशी में आज मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भोर से ही काशी के 84 घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।