शहडोल शनिवार को लगभग 2:00 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि जिले के कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मत से स्वस्तिक ग्रीन सिटी निवासी रोहित बाधवानी को उपचार हेतु 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है,यह राशि विधायक मनीषा सिंह की अनुशंसा पर कलेक्टर ने स्वीकृत की है।