इचाक: बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की फसल पर मंडराया संकट
घनघोर बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की फसल पर मंडराया भारी संकट एक बार फिर प्रकृति की मार से किसान परेशान हैं। फसल कटाई के ठीक समय पर हो रही लगातार बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने का काम किया है। इस बेमौसम बारिश ने क्षेत्र के किसानों की चिंता को और बढ़ा दिया है।