रामपुर: अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान में बेरोजगार हुए दुकानदारों के संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष सना खानम ने डीएम से की मुलाकात
Rampur, Rampur | May 3, 2025 शनिवार को सुबह नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष सना खान ने समाजसेवी मामून शाह खान के साथ रामपुर ज़िला अधिकारी जोगेन्द्र सिंह से मुलाक़ात की। सिविल लाइन क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के चलते बेरोजगार हुए दुकानदारों को नगर पालिका बहुत जल्द दुकान आवंटित करेगी। जिसके लिए चिन्हीकरण किया जा रहा है।