सगड़ी: लालसा गांव में अज्ञात कारणों से रिहायशी मंडई में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख
Sagri, Azamgarh | Apr 15, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के आराजी अमानी ग्राम पंचायत के लालसा का पूरा में अज्ञात कारणों से रिहायशी मंडई में भीषण आग लग गई । जिससे मंडई में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया । वहीं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । जानकारी के अनुसार लालसा का पूरा निवासी मदन यादव पुत्र दिलई यादव के रिहायशी मंडई में आग लग गई ।