बालाघाट: नवेगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवेगांव (ग्रामीण) पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 21 हजार रुपये बताई गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम लिंगा और नवेगांव के बीच सड़क किनार