रतनी फरीदपुर: गुलाबगंज: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव करने के आरोप में 16 गिरफ्तार, भेजे गए जेल
हाई कोर्ट के आदेश पर जहानाबाद के शकूरबाद थाना क्षेत्र के गुलाबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने गए पुलिस के जवानों पर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा ईंट पत्थर से हमला कर दिया गया था जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे तो वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 16 आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की प्रक्रिया कर काको स्थित मंडल कारा में भेज दिया।