आयुष्मान भारत योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, जबलपुर और ग्वालियर के दो अस्पताल निलंबित भोपाल। आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ योजना में गंभीर अनियमितताओं और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जांच के बाद जबलपुर और ग्वालियर के दो निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने उन्हें योजना से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।