गाज़ीपुर: अक्षय तृतीया पर गाजीपुर में भक्ति की गंगा, श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ
गाजीपुर के दुल्लहपुर क्षेत्र में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला। सलेमपुर बघाई स्थित शहीद चन्द्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज परिसर में श्रीमद् भागवत सद्भावना सत्संग ज्ञानयज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और भक्ति गीतों के बीच शुरू हुए इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।