जगदलपुर: बैंक सखियों ने ग्रामीणों की वित्तीय गतिविधियों को दी मजबूती, हितग्राहियों को घर बैठे मिल रही बैंकिंग सुविधा योजनाएं
जगदलपुर, 6 जुलाई 2026/ ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को सशक्त बनाने में बैंक सखियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनकी सक्रिय सेवाओं से अब ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूरस्थ बैंक शाखाओं तक जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो गई है। गांव में ही विभिन्न बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा ग्रामीणों को त्वरित और