वाराणसी में पटरी दुकानदारों ने नगर निगम का किया घेराव
Sadar, Varanasi | Sep 14, 2024 ठेला-पटरी दुकानदारों ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों पर बीएचयू लंका-नरिया मार्ग के दुकानदारों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वाराणसी में आए दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर वेंडरो को हटाया जाता है। स्ट्रीट वेंडर ऐक्ट 2014 के अनुसार शहरी पथ विक्रेताओं का आजीविका संरक्षण होना चाहिए ।