महिला कांग्रेस का 40 वां स्थापना दिवस मैदागिन स्थित कार्यालय पर मनाया गया, सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत
Sadar, Varanasi | Sep 14, 2024 आज महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर राजीव भवन मैदागिन कांग्रेस कार्यालय पर महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी। जिसके संदर्भ में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की जिला व महानगर अध्यक्ष अनुराधा यादव व पूनम विश्वकर्मा ने सयुक्त रूप से बताया कि यह सदस्यता अभियान पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी।