दुधि: बभनी रेणुकूट मार्ग पर बाइक पोल से टकराई, दो लोग घायल, एक को किया गया रेफर
सोनभद्र के बभनी रेणुकूट मार्ग पर नधिरा जंगल में गुरुवार सुबह एक बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार रामनारायण और उनके साथ मौजूद एक बच्चा घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, झारों कला निवासी 30 वर्षीय रामनारायण पुत्र मनोहर गुरुवार सुबह लगभग 8:30 बजे अपनी बाइक से नधिरा गांव में अपनी बहन के घर जा रहे थे।