बलरामपुर: डीएम ने किया नगर पालिका द्वारा संचालित गौ संरक्षण केंद्र सिरसिया का निरीक्षण , दिए आवश्यक दिशा निर्देश
डी एम पवन अग्रवाल द्वारा सिरसिया में संचालित गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया। गौ संरक्षण केंद्र पर 86 गोवंश को संरक्षित किया जा रहा हैं। गौ संरक्षण केंद्र पर हरा चारा,पेयजल व्यवस्था, गोवंश को चिकित्सा सुविधा आदि का जायजा लिया तथा विभिन्न रजिस्टर का अवलोकन किया।उन्होंने गौ संरक्षण केंद्र पर साफ सफाई , हरे चारे की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रखने को कहा।