आरा: रानीसागर के समीप से हेरोइन बेचते दो तस्कर गिरफ्तार, 14 ग्राम हेरोइन की हुई ज़ब्ती
Arrah, Bhojpur | Oct 9, 2024 शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर के समीप से दो हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी परिचय कुमार प्रेस वार्ता कर बताये की गुप्त सूचना मिली थी कि रानीसागर के तरफ हेरोइन की खरीद बिक्री की जा रही है जिसके बाद छापेमारी करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया गया। दोनो के पास से 14 ग्राम हेरोइन जप्त किया गया है। आरोपी कनैली गांव के निवासी है।