पन्ना: रिश्वतखोर प्रभारी तहसीलदार और चौकीदार को 5-5 साल की सजा.ट्रैक्टर छोड़ने की आवाज में मांगी थी किसान से रिश्वत।
Panna, Panna | Jun 19, 2026 पन्ना जिला अदालत ने रिश्वतखोर तत्कालीन प्रभारी तहसीलदार रविशंकर शुक्ला और चौकीदार देवीदयाल को 5-5 साल की कठोर जेल की सजा सुनाई है। मामला 2020 का है, जहां गुनौर में पदस्थ तहसीलदार ने किसान का मिट्टी से भरा ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में ₹35,000 की रिश्वत मांगी थी। सागर लोकायुक्त पुलिस ने ₹25,000 लेते हुए दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।