राजगढ़: ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में आयोजित समर कैंप का समापन हुआ
ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजगढ़ में गर्मी को देखते हुए 8 से 16 वर्ष के बच्चों के लिए डिवाइन एंजेल समर कैंप का आयोजन किया जा रहा था। जिसका सोमवार को दोपहर 2:00 बजे करीब समापन हुआ। इस दौरान ब्रह्माकुमारी जिला प्रभारी मधु दीदी सुरेखा दीदी सुमित्रा दीदी के द्वारा बच्चों को विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताएं कराई गई।