शामली: बाबरी क्षेत्र के भाज्जू चौराहे के पास हुई सड़क दुर्घटना में अज्ञात कार चालक पर मुकदमा दर्ज, तीन लोग घायल हुए
Shamli, Shamli | May 17, 2026 रविवार की शाम 5:00 बजे बाबरी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक गत 10 मई को थानाक्षेत्र के भाज्जू चौराहे के पास अज्ञात कार की टक्कर से गांव गोगवान जलालपुर निवासी सुनील, उसकी पत्नी भावना और बेटा पार्थ घायल हो गए थे, जिनमें से भावना का गंभीर हालत में आईसीयू पानीपत में उपचार चल रहा है। घायल पक्ष से महेश ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।