ब्यौहारी: ब्यौहारी पुलिस ने खुटेहरा में रेत के अवैध उत्खनन में लगे एक जेसीबी और एक हाईवा को ज़ब्त किया, मामला दर्ज
खुटेहरा में मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक जेसीबी और एक हाईवा को जप्त कार्यवाही की है, पुलिस ने चालक व मलिक पर मामला दर्ज किया है पुलिस जब पहुंची तो अंधेरे का फायदा उठाकर चालक मौके से फरार हो गए पुलिस ने बताया कि अवैध रेत का उत्खनन करते दोनों वाहन को जप्त किया गया है आरोपियों की तलाश की जा रही है यह जानकारी शनिवार की सुबह 9:00 बजे पुलिस ने दी है।