ब्यौहारी: मेमो ट्रेन की चपेट में आया किसान, झरौसी गांव में मौत, एक बैल भी मरा
सिंगरौली कटनी मेमो ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान के साथ उसके एक मवेशी की दर्दनाक मौत हो गई है,घटना रेलवे फाटक क्रास करते समय हुई है, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के झरौसी गांव में यह घटना घटी है। यह जानकारी गुरुवार की दोपहर 3 बजे पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया की मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।