बडौद थाने से आज सोमवार रात्रि 8 बजे प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार ग्राम खंदवास निवासी 65 वर्षीय सीताराम पिता गुलाब की एक दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल बडौद लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्