विदिशा नगर: छात्रों का प्राचार्य के समर्थन में प्रदर्शन, तबादला रोकने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
विदिशा तहसील के जाफरखेड़ी स्थित आदर्श महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्राचार्य ब्रह्मदीप अलुने के स्थानांतरण को रोकने की मांग की। छात्रों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्राचार्य ने मात्र 16 माह के कार्यकाल में कॉलेज की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार किए हैं। विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई।