सगड़ी: बनियापार निवासी व्यक्ति के साथ हुआ साइबर फ्रॉड, रौनापार थाने की पुलिस ने ₹18582 कराए वापस, चेहरे पर आई मुस्कान
आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में रौनापार थाने की पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । बनियापार गांव निवासी राजेंद्र यादव पुत्र सूबेदार यादव के साथ बीते 28 अप्रैल 2025 को साइबर फ्रॉड की घटना हुई थी । बैंक खाते से रूपए साइबर फ्रॉड हो गए थे । राजेंद्र यादव ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी । पुलिस ने रूपए वापस कराए है ।