दरभंगा: दरभंगा में मंत्री दीपक प्रकाश की समीक्षा बैठक, योजनाओं में तेजी के निर्देश परिषद की आय बढ़ाने को बनेगी राज्यस्तरीय कमेटी
बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने अपने दो दिवसीय दरभंगा दौरे के दूसरे दिन शनिवार को डीएम कौशल कुमार, ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल सहित विभागीय अधिकारियों के साथ अंबेडकर सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में पंचायत विभाग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट मांगी और सभी