डॉ. अंबेडकर नगर: महू सिमरोल के दतोदा में मवेशियों के बाड़े में आग, तीन भैंस और दो गाय जिंदा जलीं
पुलिस थाना सिमरोल के अंतर्गत आने वाले ग्राम दतोदा में मंगलवार 12 बजे मवेशियों के बाड़े में आग लग गई जिसमें 3 भैंस व 2 गाय आग की लपटों में घिर कर जिंदा जल गई।ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की पर असफल रहे आखिर में छावनी परिषद महू की दमकल गाड़ी से आग पर काबू पाया गया।आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया।