सिसवा के कचहरिया टोला से पुलिस पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार चार बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी।थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खुर्शीद अंसारी है। उस पर बंजरिया थाना में कांड सँख्या 191/25 दर्ज है। पुलिस न्यायालय के निर्देश पर इश्तेहार चिपकाने गई, जिसके बाद यह पुलिस के हत्थे चढ़ा। यह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।