मैनपुरी: मैनपुरी में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाते हुए निकाली गई जागरूकता रैली, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
"अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस" के अवसर पर फायर स्टेशन मैनपुरी में वर्ष 1944 में मुंबई बंदरगाह पर जहाज में घटित भीषण अग्नि दुर्घटना के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद अग्निशमन कर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर व 02 मिनट मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि। वही एसपी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।