रघुराजनगर नगरी: डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुंचकर मां शारदा मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री आज शनिवार प्रातः रेल मार्ग से मैहर पहुंचे। स्टेशन से सीधे सर्किट हाउस गए, जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद मां शारदा मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस दौरान मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।