हरदा: श्रीगंगानगर कांड के विरोध में हरदा ऑटो चालक संघ का ज्ञापन, दोषियों के लिए फांसी की मांग।
Harda, Harda | Jul 9, 2026 राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले के विरोध में हरदा ऑटो चालक संघ ने आज 9 जुलाई शाम 5 बजे जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। मामले में कई अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है। पुलिस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है।