पूरनपुर: धनाराघाट मार्ग पर बारिश के बाद कीचड़ से बढ़ी परेशानी, वाहन फंसने का खतरा और आवगमन प्रभावित
पूरनपुर-धनाराघाट मार्ग पर बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ जमा हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर चारपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन गया है। कई स्थानों पर वाहन फिसलने और फंसने की संभावना हैं।