ईसागढ़: बमनावर गांव में 20 वर्षीय युवक के साथ दबंग ने मारपीट कर बाइक में मारी टक्कर, ईसागढ़ पुलिस ने किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार बमनावर निवासी गौरव रघुवंशी उम्र 20 वर्ष ने शनिवार-रविवार की दारमियानी रात लगभग 1:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते गांव के ही अनिल लोधी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की और उसके भाई और रिश्तेदार की बाइक में टक्कर भी मार दी जिससे उन्हें चोटें आ गई ।