बरकागाँव: अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत थाने में मामला दर्ज
बड़कागांव थाना क्षेत्र के गोंदलपूरा स्थित बलोदर गांव के टीलहवा गांव के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो जाने की खबर प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह अपने दल बल के साथ बलोदर स्थित मृतक के गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। तत्पश्चात कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया