परसिया: शिवपुरी में दबंग रेत माफिया छुडा ले गया रेत से भरा ट्रेक्टर,देखते रह गई खनिज विभाग की टीम, नहीं हुई कार्रवाई
शिवपुरी में रेत माफिया के हौसले बुलंद है। रेत माफियाओं ने दबंगता दिखाते हुए खनिज अधिकारी से बहस कर ट्रेक्टर को भगा ले गया। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। बताया जा रहा है कि सत्ताधारी दल के दबाव में रेत माफिया इस मामले में बच निकला है। घटना सोमवार रात दस बजे की है। खनिज अधिकारी के वाहन के सामने से भागते हुए ट्रेक्टर का वीडियो मंगलवार को छह बजे वायरल हुआ।