धौरहरा: रामियाबेहड़ व ढखेरवा क्षेत्र में डीजल संकट गहराया, कई पेट्रोल पंपों पर अचानक सप्लाई बंद, वीडियो हुआ वायरल
धौरहरा तहसील के रमियाबेहड़ और ढखेरवा क्षेत्र में अचानक डीजल आपूर्ति ठप होने से हालात गंभीर हो गए हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद मामला तेजी से चर्चा में आया। भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के कई पेट्रोल पंपों समेत पेट्रोलियम लखाई पर भी डीजल वितरण बंद है। जिससे किसानों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।